प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित ‘यशोभूमि’ में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी की थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण’ रखी गई है।

इस वैश्विक आयोजन में 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां, 400 से अधिक अधिकारी, 150 से अधिक वक्ता और लगभग 50,000 आगंतुक हिस्सा लेंगे। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला से जुड़े वैश्विक और भारतीय उद्योगपति, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थान और छात्र एक मंच पर एकत्रित होंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश, नवाचार और प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना है। इसमें डिस्प्ले उद्योग की प्रगति, छह ‘कंट्री राउंडटेबल’, महिला नेतृत्व मंच जैसे समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष ‘रेत से सिलिकॉन से सिस्टम तक’ अनुभव के माध्यम से संपूर्ण सेमीकंडक्टर यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन, 12 स्टेट बूथ, स्टार्टअप पवेलियन, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी शामिल होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *