भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ सामने आया है। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता ‘KGP12’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद आई है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा कि इन चार शावकों का जन्म भारत में चीता संरक्षण की बढ़ती सफलता, उम्मीद और जीवंतता का एक सुंदर प्रतीक है। उन्होंने इस सफलता पर कुनो और ‘प्रोजेक्ट चीता’ की पूरी टीम को बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *