श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चामरी अटापट्टू को सौंपी गई है। हाल ही में समाप्त हुए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंकाई टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई इस टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है।

हालांकि, चयनकर्ताओं ने एशिया कप 2026 की टीम में शामिल कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर रखकर चौंकाया है। टी20 विश्व कप और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली विष्मी गुणरत्ने को टीम में जगह नहीं मिली है। उनके अलावा नीलाक्षिका सिल्वा और हाल ही में वापसी करने वालीं चेतना विमुक्ति को भी 15 सदस्यीय दल से बाहर रखा गया है।

दूसरी ओर, टीम में युवाओं पर भरोसा जताते हुए चमुडी प्रबोदा और 19 वर्षीय रश्मिका सेववंडी को शामिल किया गया है। सेववंडी ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टीम में इमेषा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों का साथ कप्तान अटापट्टू को मिलेगा। श्रीलंका अपने पहले मुकाबले में मलेशिया का सामना करेगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका महिला टीम:

चामरी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, और काव्या कविंदी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *